फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sat, 21 Dec 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 24 सूत्री मांग पत्र सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में डिप्लोमा फार्मासिस्ट सुबह 11 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन के बाद धरना पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पद एवं योग्यता के आधार पर तकनीकी डिप्लोमा धारकों की तहत ग्रेड पे 4600 वेतनमान प्रदान किया जाए। एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थित पर फार्मासिस्टों को प्रदान किया जाने वाले प्रभार भत्ता को 75 रुपये के स्थान पर 750 रुपये प्रदान किया जाए। इसके साथ ही वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए और फार्मासिस्टों को प्राथमिक उपचार के साथ कुछ सीमित औषधि का नुस्खा लिखने का अधिकार प्रदान किया जाए। ब्लड बैंक में नियुक्त फार्मासिस्टों के कार्य का निर्धारण करने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें