फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फिर गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, छह पेट्रोल पंप बंद

विज्ञापन
मेंहदावल में बंद पेट्रोल पंप।
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की दिक्कत एक बार फिर बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंप बंद हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर पेट्रोल तो कहीं डीजल नहीं है। खलीलाबाद में एक, मगहर एक, मेंहदावल दो और पौली में दो पेट्रोल पंप बंद हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र में स्थित कई पंप डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति न होने के कारण बंद हैं। यहां ग्राहक आते हैं और कर्मचारी उन्हें तेल न होने की सूचना देते हैं जिस पर वह मायूस लौट जा रहे हैं। विकास खंड मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित मेंहदावल घूरापाली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल कई दिनों से नहीं है। पंप बंद है। वहीं ग्राहक इधर-उधर पेट्रोल पंप पर जा रहे हैं। भारत पेट्रोलियम के पंपों पर वर्तमान समय में पेट्रोल तथा डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जबकि पेट्रोल पंप के स्वामियों के मुताबिक कंपनी को डीजल और पेट्रोल के लिए एडवांस पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया है। इस समय खेती-किसानी का समय चल रहा है। भूसा मशीन ग्रामीण क्षेत्र में चल रही हैं। नजदीकी पंप से डीजल लेते हैं लेकिन इन नज़दीकी पेट्रोल पंपों पर डीजल की आपूर्ति न होने से परेशान हैं। क्षेत्रीय निवासी बैजनाथ यादव, सुनील त्रिपाठी, राम प्रताप पांडेय, बैजनाथ यादव आदि लोगों का कहना है कि स्थानीय पंप पर पेट्रोल तथा डीजल उपलब्ध न होने से कठिनाई हो रही है। गोरखपुर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर डीजल तथा पेट्रोल वाहन में भरवाने को मजबूर हैं। जमुरिया निवासी राजन पांडेय, विशाल, सुनील ने बताया कि मेंहदावल धानी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। मेंहदावल से करमैनी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध है। एक पेट्रोल पंप के मालिक पंकज जयसवाल ने डिपो से तेल मांग के अनुसार नहीं मिल पा रहा है। जबकि डीजल पेट्रोल के लिए एडवांस पैसा भुगतान कर रहे हैं।

पौली में दो पेट्रोल पंप बंद

रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र में तीन पेट्रोल पंप संचालित होते हैं। खर्चा पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने से सूना पड़ा है, तो दूल्हापार में स्थित सत्य साईं पेट्रोल पंप भी तेल के अभाव में बंद पड़ा है। कृषक पेट्रोल पंप दुल्हापार में तेल के लिए भोर से ही भीड़ लग रही है। यहां पेट्रोल पंप मैनेजर ने बताया कि तेल की कमी नहीं है। जरूरत से ज्यादा तेल न आने का अफवाह फैला हुआ है।
विज्ञापन



इस समय खेती का समय चल रहा है। इसलिए डीजल की खपत बढ़ गई है। हालांकि आपूर्ति की कोई बड़ी दिक्कत नहीं है। एक-दो दिनों में आपूर्ति की स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

राजीव कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें