फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत बरकरार..तीन पंप ड्राई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। पेट्रोल-डीजल की किल्लत लोगों को परेशान कर रही है। शादी-विवाह के समय लोग ज्यादा परेशान हो रहे हैं। रविवार को महुली में एक, पौली में एक तथा मेंहदावल में एक पंप ड्राई रहा।
विज्ञापन

मेंहदावल में जहां पंप पर तेल होने की सूचना मिल रही है वहां भारी भीड़ एकत्रित हो जा रही है, जो कर्मचारियों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है।
क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत बरकरार है। रविवार को नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित पंप पर डीजल नहीं था। शाम होते होते पेट्रोल भी समाप्त हो गया, जिसके कारण पंप ड्राई हो गया। वहीं बस स्टैंड के करीब एक पंप पर शुक्रवार से ही डीजल न होने से वाहन चालकों को अन्य पंपों पर तेल लेने को विवश होना पड़ रहा है। रविवार को सुबह इस पंप पर डीजल की बिक्री शुरू हो गई। कुल मिलाकर स्थिति यह है कि 24 घंटे में ही डीजल और पेट्रोल की बिक्री इस कदर हो रही है कि पंप ड्राई हो जा रहे हैं। 24 से 48 घंटे तक पंपों पर कंपनियां तेल नहीं दे पा रही हैं। लोगों को इससे परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें