फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किल्लत के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े, लोग परेशान

विज्ञापन
खलीलाबाद के एक पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के बीच पेट्रोल और डीजल के बढ़े रेट ने लोगों को परेशान कर दिया है। पेट्रोल पंपों पर 95.11 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा था। अब यह बढ़कर 98.03 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल पहले 88 रुपये 27 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था, अब 91.28 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन

वहीं किल्लत के बीच लोगों को तेल लेने भी परेशानी हो रही है। मेंहदावल में डीजल लेने में लोगों को परेशानी हो रही है। बाईपास पर चार दिन से अधिक समय बीत गया और पंप ड्राई हो गया है। सांथा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की शाम डीजल की बिक्री बंद रही। तहसील मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप भी शुक्रवार को ड्राई रहा।
उपभोक्ताओं को तेल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। कस्बा निवासी मनोज कुमार अग्रहरि अंगद कुमार चंदन गुप्ता रामकेश समेत कई लोगों ने बताया कि डीजल तथा पेट्रोल लेने के लिए अब पंपों पर पता करना पड़ा तेल उपलब्ध है कि नहीं। खेती का समय शुरू हो रहा है ऐसे में डीजल की आवश्यकता पड़ रही है लेकिन डीजल पेट्रोल पंप पर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

-
बढ़े दामों से सभी परेशान
लौहरैया। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर किसान, व्यापारी, वाहन चालक सभी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि महंगाई पहले से ही चरम पर है। ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ने से आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ेगा। संवाद
-
सरकार ने तेल के दाम बढ़ाकर किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। अब खेती का सीजन शुरू होने वाला है। धान की नर्सरी डालने का समय आ गया है। ऐसे में डीजल की पहले से किल्लत बनी हुई थी। ऊपर से कीमत बढ़ने से खेती की लागत और बढ़ जाएगी।वाचस्पति मिश्रा, किसान, बभनौली

पहले ही तेल आसानी से नहीं मिल रहा था। अब कीमत बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है। डीजल-पेट्रोल महंगा होने से तो मजबूरन वाहन किराया बढ़ेगा। किराया बढ़ने से सामान का दाम भी बढ़ जाएगा।
-राहुल, वाहन मालिक


डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ जाएगा। इससे बाजार में आने वाले सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। इसका असर सीधे आम जनता की जेब पर पड़ेगा।धर्मपाल, व्यापारी डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा के सामानों की ढुलाई महंगी हो जाएगी। जिससे बाजार में खेती किसानी से संबंधित आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन

-शेखर, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें