फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीईटी आज, दो पालियों में परीक्षा देंगे 5904 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर होगी। परीक्षा में दो पालियों में कुल 5904 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 2952 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिले में एचआरपीजी कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज और सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

एडीएम सत्य प्रकाश ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर को भी सक्रिय रखने को कहा गया है, ताकि निगरानी व्यवस्था प्रभावित न हो। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अभ्यर्थियों की मुख्य द्वार पर तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन और अन्य आईटी गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एडीएम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें