फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया

Mon, 04 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र धनघटा के नाथनगर और पौली ब्लॉक को जोड़ने वाली महुली परसहर सड़क पर पीडब्लूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे गुणवत्ता विहीन कार्य से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सपा नेता बालेन्दू यादव और रामनिवास यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कार्य को बंद करा दिया। 
विज्ञापन

महुली- पौली मार्ग पर स्थित महुली से परसहर गांव तक नौ किलोमीटर पिच मार्ग को पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार द्वारा मरम्मत कार्य कराया जा रहा था। रविवार को सिक्टहॉ गांव के समीप काफी संख्या में ग्रामीणों ने कार्य को बंद करा दिया। धरना प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रीय ग्रामीण बलराम सिंह, गंगाराम यादव, बालगोविंद सिंह, विवेक निषाद, डब्लू यादव, दयानंद त्रिपाठी, अच्छेलाल यादव, राजू सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मनीष दूबे, राजकुमार, पंकज त्रिपाठी बजरंगी यादव आदि का नेतृत्व कर रहे सपा नेता बालेंदू यादव व रामनिवास यादव ने कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता बरती जा रही है।
तारकोल, गिट्टी डालने के नाम पर मात्र खाना पूर्ति किया जा रहा है। सड़क गड्ढा मुक्त करने के बजाए बिना समतल किए ही छोड़ दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने गुणवत्ता पूर्ण न कार्य कराने के लिए कार्य को रोकवा दिए। विभागीय अधिकारियों को कार्य के निरीक्षण के उपरांत ही कार्य कराने की बात ग्रामीणों ने कही। ग्रामीणों ने डीएम से पूरे मामले की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें