छह माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए से तत्काल मानदेय दिलाए जाने की मांग की।
प्रशिक्षु शिक्षक नवीन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे प्रशिक्षुओं ने कहा कि छह माह से बीआरसी व स्कूलों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है, पर उन्हे एक पैसा तक नहीं दिया गया।
जबकि नियमानुसार प्रशिक्षण के दौरान उनको मानदेय दिया जाना है। विभाग में लगातार दौड़ लगा रहे है, पर मानदेय कब मिलेगा, यह कोई बताने वाला नहीं है।
इस दौरा प्रशिक्षु शिक्षक बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह से मिले और मानदेय दिलाने की मांग की। बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मानदेय की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जल्द ही खाते में मानदेय भेज दिया जाएगा।
जिसके बाद प्रशिक्षु शिक्षक मान गए। इस अवसर पर अमित कुमार, सुशील कुमार, दिलीप, पवन, उमाशंकर, अरविंद कुमार, रामबहादुर, हरिशंकर, विपिन समेत अन्य मौजूद रहे।