फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया

Thu, 07 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभाविप के कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदेेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो गई है। प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा में सपुस्तक प्रणाली लागू करने का प्रयास कर रही है, यह किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है। हर वर्ष शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही प्रवेश की समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रमों में काफी समय से कोई परिवर्तन नहीं किया गया, जबकि पाठ्यक्रम समय के अनुसार परिवर्तन होते रहना चाहिए। कहा कि शोध शिक्षा की दिशा और दशा तय करते हैं, किंतु उत्तर प्रदेश में शोध शिक्षा की स्थिति चिंताजनक है।
शोध शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य के समस्त शोध छात्रों को नियमित रूप से दस हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जानी चाहिए। उच्च शैक्षिक संस्थानों में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। इन अव्यवस्थाओं का एक मात्र समाधान शैक्षिक कैलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने से हो सकती है।
विज्ञापन

ऐसे में शैक्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। प्रदर्शन व डीएम को ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह, नगर मंत्री सौरभ कुमार, रविशंकर राय, अतुल उपाध्याय, आकाश राय, सूरज शुक्ला, अर्पित पांडेय, अमन पांडेय आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें