रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के खेवसिया में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर उनके निस्तारण का प्रयास किया गया। चौपाल का आयोजन ब्लॉक क्षेत्र पौली के खेवसिया ग्राम पंचायत में हुआ।
चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने वहां पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष आवास, पेंशन, शौचालय, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित मामले उठाए। इन समस्याओं की सूची बनाई तथा उनके सम्यक निस्तारण का आश्वासन दिया। एडीओ एजी दयाराम यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। संवाद