फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेज धूप व उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एक बार फिर मौसम तल्ख होने लगा है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे लोग बाहर निकलने से कतराते रहे। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। उमस के चलते पंखा, कूलर बेकार साबित हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को न तो दिन में राहत मिल पा रही है और न ही रात्रि में नींद पूरी हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। लाेगों की उम्मीद के विपरीत सुबह से ही तेज धूप निकली। इसके कारण लोग परेशान रहे। ऐसे में अधिकतर लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकले वे जल्द ही घर लौट गए।
इस बीच उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को घर में भी सुकून नहीं मिल पा रहा है। वजह यह है कि उमस भरी गर्मी से पंखा व कूलर भी बेकार साबित हो रहे हैं। दूसरी तरफ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। वजह यह है कि दो दिन बारिश नहीं हुई है। इससे फसल की सिंचाई के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। कुछ किसान निजी संसाधनों से फसल की सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन इसमें उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राधेश्याम, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि बारिश न होने से फसल बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अच्छी बारिश हो तो राहत मिल सकती है।
000000000000000000000
मौसम में बदलाव हुआ है लेकिन अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे फसलों को लाभ होगा और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें