फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोवंश संरक्षण के लिए सड़क पर उतरे लोग

Tue, 28 Apr 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर में गो सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर सोमवार को लोगों ने नगर में रैली निकालकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। इसमें गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने समेत कई मांगें उठाई गई।
विज्ञापन

गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत सुरक्षा को लेकर सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर कुशीनगर बुद्ध द्वार से रैली निकाली। समाजसेवी विकास मद्धेशिया के नेतृत्व में निकली रैली में गोवंश की गिरती स्थिति पर चिंता जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गोमाता का विशेष स्थान है, लेकिन वर्तमान में गोवंश कई चुनौतियों से जूझ रहा है। सड़कों पर बढ़ते छ्ट्टा पशु, दुर्घटनाओं में उनकी मौत, पशु हत्या और तस्करी को गंभीर समस्या बताया गया। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि पहले की तुलना में गोवंश की संख्या में कमी आई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक कृषि व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रैली में शामिल लोगों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने, पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गोवंश संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की। इसके अलावा गोशालाओं के संचालन के लिए सरकारी सहायता बढ़ाने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि गो पालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएं और किसानों को आर्थिक सहयोग दिया जाए। साथ ही गोवंश संरक्षण के लिए अलग मंत्रालय के गठन का सुझाव भी दिया गया। इस दौरान कसया चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, भाजपा नेता संतोष सिंह, अमरनाथ मद्धेशिया, जिला पंचायत प्रतिनिधि सतवंत यादव, विनोद गिरी, अमरचंद हिन्दुस्तानी, ओमप्रकाश मधु सेठ, प्रदीप सिंह क्रांति, छत्रशाल, मुलायम यादव, श्याम कुमार, पवन, प्रियांशु, शुभम, पारस कुशवाहा, राजन, सन्नी, गिरधारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें