फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड की सितम झेल रहे लोग, दो ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में नगपालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था नही की तो लोग गत्ता जलाकर आग सेकते लोग।संव? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ठंड की सितम झेल रहे लोग, दो ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कड़ाके की ठंड का सितम गरीबों पर भारी पड़ रहा है। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग ठंड से कांपते दिखे। बुधवार को दो ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। अन्य कई ट्रेनें निर्धारित समय से देर से चल रही हैं।
बुधवार को तापमान और नीचे आ गया। अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवाएं चलती रहीं। ठंड के साथ गलन बढ़ गई है। हाडकंपा देने वाली ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। सुबह दस बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह दस बजे के बाद दुकानें खुल रही हैं। शाम होते ही बंद हो जा रही हैं। ग्राहक भी कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात पर भी असर पड़ रहा है। बुधवार को काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस डाउन के साथ अवध आसाम एक्सप्रेस डाउन भी निरस्त हो गई, जबकि देहरादून से गोरखपुर आने वाली डाउन एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े आठ घंटे विलंब से चल रही है। यशवंतपुर से गोरखपुर आने वाली डाउन एक्सप्रेस भी ढाई घंटे देर से संतकबीरनगर स्टेशन पर पहुंची।
ठंड के कारण सबसे ज्यादा मुसीबत गरीबों और मजदूरों को हो रही है। क्योंकि उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन का दावा है कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई और रैन बसेरा भी सक्रिय कर दिए गए हैं। कंबल बांटे जा रहे हैं। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ठंड के मद्देनजर इंतजाम किए गए हैं। जहां पर जरूरत होगी वहां भी अलाव जलवाए जाएंगे।
सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा
मेंहदावल। बुधवार को क्षेत्र में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पछुवा हवा की वजह से पूरे दिन शीतलहर चलती रही। दोपहर में तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तापमान में और गिरावट आएगी। सुबह व शाम के समय अधिकतर लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। दिन में भी सड़कों पर लोग अलाव तापते दिखे। कड़ाके की ठंड का सिलसिला एक सप्ताह तक जारी रहने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें