फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिवार रजिस्टर से नाम कटा, लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 07 Oct 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
परिवार रजिस्टर से नाम काटने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए गालिमपुर के लोग । स्रोत- ग्रामीण 
विज्ञापन
महुली। ग्राम पंचायत गालिमपुर में तैनात सचिव पर गांव के ही एक व्यक्ति का नाम परिवार रजिस्टर से काटने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में ही सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गलत तरीके से नाम काटने वाले ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने तथा कटे हुए नाम को तत्काल दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर सचिव को हटाकर कटे नाम को दर्ज नहीं किया गया तो वह ब्लॉक मुख्यालय का घेराव करने पर बाध्य होंगे।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत गालिमपुर में कुछ वर्ष पहले प्रकाश यादव और उनके अन्य परिवार मकान बना कर रहते हैं। जिनका नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज भी था। आरोप है कि सचिव विश्राम यादव ने एक पखवाड़ा पहले विद्यालय पर फर्जी मीटिंग दिखाकर उनका नाम परिवार रजिस्टर से कटवा दिया। पीड़ित ने बताया कि नाम काटने में ऐसे सदस्यों का हस्ताक्षर है, जो दिल्ली और मुंबई में नाम काटने के पहले मौजूद थे। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि बाहर रहने वाले सदस्यों का हस्ताक्षर दिखाकर प्रकाश यादव का नाम काट दिया गया। इस कार्य में दोषी ग्राम पंचायत सचिव विश्राम यादव को बचाने के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) नाथनगर सतीश कुशवाहा ने सोमवार को मय फोर्स की मौजूदगी में दुबारा जांच किया। जांच रिपोर्ट अभी भी लंबित है, जिससे पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में ग्राम निवासी माया देवी, इंदुमती, सोनमती, इंद्रावती देवी, दिनेश, राम आसरे कुंता देवी, संगीता, शबनम, चंद्रिका प्रसाद, राम अधार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें