संतकबीरनगर। सेमरियावां विकासखंड के न्याय पंचायत तिलजा एवं बजहरा क्षेत्र के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक छाता में आयोजित की गई। ड्रग मुक्त जन अभियान के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दो सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अपने संबोधन में प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि नशा सरकार से नहीं, बल्कि संस्कार से समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पूंजी युवा शक्ति है, लेकिन आज वही नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है। नशे के कारण परिवार टूट रहे हैं, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं, चोरी, लूट, अपराध और सामाजिक विघटन तेजी से बढ़ रहा है। संवाद