फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से लोग परेशान

Fri, 05 May 2017 11:13 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली व्यवस्था फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बे की बिजली आपूर्ति विगत एक सप्ताह से अनियमित होने से लोग परेशान है। इन दिनों पड़ रही बेतहासा गर्मी से लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। वहीं सीएम आदित्यनाथ की 18 घंटे बिजली मुहैया कराने का आदेश भी बेमतलब साबित हो रहा है।            
विज्ञापन

 राजेश कुमार, आदित्य, देवेंद्रमणि त्रिपाठी, रामकरन, आरपी सिंह, कमलेश, विमल, शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गांव में 18 घंटे बिजली देने का आदेश दे रखा है, किंतु बखिरा क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौली से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। रात हो या दिन बिजली के आने-जाने का समय ही निश्चित नही है। रात में बिजली न होने से नींद में भी खलल पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अन्य स्थानों पर बिजली आपूर्ति में दिक्कत नहीं है तो बखिरा में ही इस प्रकार की दिक्कतें क्यों पैदा हो रही है। लोगों का आरोप है कि स्थानीय कर्मचारियों की वजह से ही बिजली आपूर्ति में अघोषित कटौती की जा रही है। हालत यह है की बमुश्किल 10 से 12 घंटे की आपूर्ति हो रही है। इससे कारोबारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है। अवर अभियंता अमित सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र को जितनी बिजली मिल रही है उसे पूरा देने का प्रयास किया जा रहा है। लोकल फाल्ट की वजह से कुछ दिक्कत आ रही है फिर भी रोस्टर का पूरा पालन कराया जा रहा है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें