रोसयाबाजार। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने वृहद जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसके तहत मंगलवार को भाजपा के प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख राममिलन यादव ने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र प्रसिद्ध बाजार दुल्हापार में जन संपर्क किया। भाजपा की नीतियों से लोगों को रूबरू कराया। भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आवास, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संपर्क किया जा रहा है।