फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलभराव दूर करने के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Oct 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। नगर पंचायत बेलहर में जाम नालियों से गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। इससे नाराज कस्बेवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। लोगों ने जिलाधिकारी से गंदगी से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को नगर पंचायत बेलहर खुर्द के निवासी सभासद अरुण राय के नेतृत्व में अवधेश राय, बैजनाथ, सुरेमन, तौफीक अहमद, विकास, अरविंद राय, धुप वर्मा, अनिल वर्मा, इन्द्र मणि, दिलीप राय, शंकर प्रजापति, अजय राय, हजारी ने प्रदर्शन किया। कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण नगर पंचायत के लोग गंदगी का दंश झेल रहे हैं। नालियां जाम पड़ी हैं। दुर्गंध से जीना दुश्वार हो गया है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। नगर पंचायत में लगी हाईमास्ट लाइट काफी दिनों से खराब है। तीन महीने पूर्व नाला निर्माण तो कराया गया, लेकिन आज तक पानी की निकासी नहीं हो सकी। अगल-बगल गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से रहना मुश्किल हो गया है लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें