मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार को इंडियन आइडियल फेम गायक फैसल के द्वारा महोत्सव मंच पर गीत संगीत की शानदार महफिल सजाई गई। इस दौरान उन्होंने बाॅलीवुडके रोमांटिक हिंदी गीतों को अपनी आवाज में सुना कर दर्शकों का मन मोह लिया।
गायक फैसल कार्यक्रम की शुरुआत दीवाना फिल्म के गाने जिसके बोल थे सोचेंगे तुम्हें प्यार करके गाने को अपनी आवाज देकर संगीत की धुन पर खूबसूरत ढंग से सुनाया तो लोग इस गाने को गुनगुनाने को मजबूर हो गए। इसके बाद ये दुआ है मेरी रब से व कह दो कि तुम हो मेरी वरना जैसे फिल्मी रोमांटिक गानों को सुना कर दर्शकों को अपने गानों को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। गायक फैसल इंडियन आइडियल टीवी शो 2007 में हिस्सा ले चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन स्वीटी सिंह ने किया। संवाद