फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पाकिस्तान के हमले को सेना ने किया नाकाम तो लोगों ने मनाया जश्न

Fri, 09 May 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर खुशी मनाते ग्रामीण
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। देश के कई हिस्सों में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारत की ओर से नाकाम करने पर धर्मसिंहवा कस्बे में लोगों ने जश्न मनाया। भारत की इस कार्रवाई व देश में किसी प्रकार की क्षति ना होने से लोग काफी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम में सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनल पर प्रसारित खबर जिसमें पाकिस्तान द्वारा देश के कई हिस्सों में ड्रोन हमला किए जाने की सूचना से लोगों में घटनाक्रम की जानकारी की उत्सुकता बनी रही। लोग देर रात तक टीवी और मोबाइल पर अपडेट जानने की कोशिश करते रहे ब्लैकआउट से लेकर के भारतीय सेना कार्रवाई सुनने को लोग उत्सुक रहे। शुक्रवार सुबह में जब लोगों ने भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में सभी ड्रोन और लड़ाकू विमान गिराए जाने की सूचना मिली तो लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। धर्मसिंहवा चौराहे पर देश की सेना का उत्साहवर्धन के लिए लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कैलाश नाथ वर्मा, राजमणि त्रिपाठी, अखिलेश निषाद, सुनील निषाद, जयशंकर निषाद, लालचंद मद्धेशिया, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें