फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा, महुली क्षेत्र के मैनसिर तिराहे का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा, महुली क्षेत्र के मैनसिर तिराहे का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मैनसिर तिराहे स्थित एक मोबाइल की दुकान में घुसे चोर को पड़ोसियों ने पकड़ लिया। चोर को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मैनसिर निवासी शोभनाथ मौर्य की तिराहे पर मोबाइल सेंटर की दुकान है। शुक्रवार की रात दुकान के अंदर से आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। किसी अनहोनी की आशंका से घर से बाहर निकल गए। टार्च की रोशनी जलाकर देखा तो मोबाइल दुकान का ताला टूटा हुआ था। इकट्ठा होकर लोग दुकान के अंदर घुसे तो देखा चोर काउंटर तोड़ने का प्रयास कर रहा था। लोगों से घिरता देख चोर भागने का प्रयास करने लगा। लोगों ने चोर को पकड़ लिया। इस दौरान क्षेत्र भ्रमण कर रहे पुलिस कर्मियों को चोर को सौंप दिया। पुलिस चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। इस मामले में दुकानदार ने थाने में तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें