फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन छीनने के शक में दो युवकों को भीड़ ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन छीनने के शक में दो युवकों को भीड़ ने पीटा
विज्ञापन

- चार दिन पूर्व एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया था मोबाइल
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को ले गई थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के मैनसिर तिराहे पर मंगलवार को मोबाइल फोन छीनने के शक पर भीड़ ने दो युवकों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दोनों युवकों के कपड़े भी फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से दोनों युवकों को बचाकर थाने ले गई। पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बस्ती जिला के लालगंज क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपने साथी के साथ मंगलवार को मैनसिर तिराहे पर पहुंचा। उसी दौरान मैनसिर गांव का युवक शोर मचाने लगा। उसका आरोप है कि चार दिन पूर्व उसकी मोबाइल को दो युवकों ने छीन लिया था। मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देने वाले यहीं युवक हैं। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दौड़ाकर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दोनों युवकों के कपड़े भी फाड़ दिए। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस भीड़ के चंगुल से बचाकर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस संबंध में एसआई राजेश मिश्रा ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले में कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है। छानबीन के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें