फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
धनघटा के बिड़हर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी में स्नान करने के लिए लगी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

- बिड़हर घाट पर रही भीड़, प्रशासन मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को सरयू नदी के विभिन्न तटों पर पहुंच कर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। बिड़हर घाट पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। जिसके मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी के बिडहर, रामबाग, मैंदी, चहोड़ा, चाड़ीपुर आदि जगहों पर श्रद्धालु भोर में ही पहुंच कर स्नान करना शुरू कर दिए। दोपहर तक लोग पवित्र नदी में गोता लगाते रहे। बिड़हर घाट पर भारी भीड़ रही। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। वहीं मेले में भक्तों ने खरीदारी भी की। भक्त कथा सुनकर और गोदान करके अपनी मन्नतें पूरी करने की मां गंगा से प्रार्थना किए। एसडीएम गुलशन कुमार ने बताया कि स्नान शांति पूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें