फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुली में जाम से लोग परेशान, अफसर उदासीन

विज्ञापन
महुली में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
महुली। कस्बे में जाम की समस्या आम हो चुकी है। इस पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है, जबकि कई उच्चाधिकारी इसी कस्बे से होकर जाते हैं। जनपद के दक्षिण में स्थित महुली कस्बा पुराना है, और दर्जनों गांवों के लोग इसी कस्बे में खरीदारी करने आते हैं।
विज्ञापन

महुली कस्बे में स्थानीय लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लेने से दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। मुख्य सड़क तक लोगों ने चबूतरे बना लिए हैं, और सड़क पर दुकान संबंधित सामान रख लेते हैं। बेतरतीब ठेले, ऑटो और दुकानों के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करके पूरी सड़क पर कब्जा रहता है।
धनघटा के पूर्व एसडीएम बाबूराम द्वारा एक बार पूरे तहसील क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उसके बाद से किसी भी अधिकारी की नजर इस कस्बे के जाम पर नहीं पड़ी है, जिससे यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें