फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूडे़ के ढेर में लगाई जा रही आग, प्रदूषण से लोग हो रहे बेहाल

विज्ञापन
सिचाई कालोनी के हाइवे के किनारे फेका जा रहा कूड़ा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कूडे़ के ढेर में लगाई जा रही आग, प्रदूषण से लोग हो रहे बेहाल
विज्ञापन

निस्तारण के इंतजाम नहीं, हाईवे पर फेंके जा रहे कूड़ा
मगहर से खलीलाबाद तक कई जगह कूड़े के ढेर
छुट्टा पशुओं के विचरण करने से दुर्घटना की आशंका
संतकबीरनगर। खलीलाबाद हो या फिर मगहर, कहीं भी कूड़ा निस्तारण के इंतजाम नहीं हो पाए हैं। कहीं पर भी कूड़ा फेंक दिया जा रहा है। हाईवे के किनारे भी कूड़ा गिराया जा रहा है। अक्सर इन कूड़े के ढेर में आग लगा दी जा रही है। इससे न सिर्फ प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि हाईवे से गुजरने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जब कोहरा का असर बढ़ेगा तो सफर में भी मुश्किल खड़ी होगी।
कूड़े से दुर्गंध उठ रही है। आसपास रहने वाले वाशिंदों का रहना मुश्किल हो गया है। कूड़े के ढेर में छुट्टा पशु भी निवाला खोजते रहते हैं। इससे कूड़ा बिखर कर सड़क पर आ जाता है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में करीब एक लाख की आबादी रहती है। मगहर में करीब 30 हजार लोग रहते हैं। प्रतिदिन घरों से करीब 48 टन कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

ऐसे में कहीं हाईवे के किनारे तो कहीं खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा गिरा दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति खलीलाबाद से लेकर मगहर तक देखने को मिल रही है, लेकिन जिम्मेेदार आंख मूंदे हुए हैं। शहर के निवासी रमेश कुमार, महेश गुप्ता, रामानंद आदि ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के स्थायी व्यवस्था करने की जरूरत है।
...
घर-घर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था ठप
पहले शहर में व्यवस्था बनाई गई थी कि सफाई कार्य में लगी टीमें घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेंगी। कई महीने तक प्रयोग के तौर पर यह व्यवस्था नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में लागू रही। इससे लोगों को राहत मिली थी। लॉकडाउन में यह व्यवस्था ठप हो गई। लोग अब घरों से निकलना वाला कूड़ा आसपास सड़क पर ही रख रहे हैं। शहर के अंसार टोला, मेंहदावल रोड, मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज के पास, जिला अस्पताल आदि स्थानों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन

...
कोट
हाईवे के किनारे कूड़ा न गिराने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में जगह-जगह कूड़ा पात्र रखवाए गए हैं। लोगों को चाहिए कि कूड़ा पात्र में ही कूड़ा डालें। जल्द ही कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी व्यवस्था की जाएगी।
श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें