फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं के इंतजार में गुजर गए पांच साल

विज्ञापन
शहर के मड़या मोहल्ले में टूटी सड़क पर हुआ जलभराव।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सुविधाओं के इंतजार में गुजर गए पांच साल
विज्ञापन

टूटी सड़क, बजबजाती नालियां बनी मड़या मोहल्ले की पहचान
जलनिकासी का इंतजाम न होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
संतकबीरनगर। नगर पालिका क्षेत्र खलीलाबाद के मड़या मोहल्ले की स्थिति काफी खराब है। यहां न तो स्वच्छ पेयजल का इंतजाम है और न ही जलनिकासी की व्यवस्था। मोहल्ले में सड़कें टूटी हैं। हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जलनिकासी के लिए मोहल्ले में स्थायी तौर पर पंप सेट लगाना पड़ा है। जबकि पांच साल से नगर पालिका प्रशासन सिर्फ आश्वासन ही देता रहा।
शहर के 25 वार्डों में मड़या भी शामिल हैं। यह मोहल्ला राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तर बसा है। इस वार्ड में स्वच्छ पेयजल के लिए पाइन लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। यहां के बाशिंदों को हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। जलनिकासी के लिए बनी नालियां ध्वस्त हो चुकी हैं। जो बची हैं वह पूरी तरह से जाम हैं।
विज्ञापन

बरसात के समय में मोहल्ले की सड़क पर घुटते तक पानी लगा रहता है। वर्तमान में भी यहां सड़क पर नालियों का पानी बह रहा है। लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को स्कूल भेजने और लाने को उठाना पड़ता है। कारण यह है कि सड़क पर पानी लगा रहने से कपड़े खराब हो जाते हैं।
पथ प्रकाश व्यवस्था की स्थिति भी ठीक है। गलियां में शाम होते ही अंधेरा छा जा रहा है। इसके साथ ही कई स्थानों पर बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति हो रही है। इस मोहल्ले के निवासी मिनहाल, साधू ने कहा कि मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी की है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लल्लू, ऋषिकेश यादव, रामप्रीत ने कहा कि पांच साल से विकास का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन

अब एक बार फिर निकाय चुनाव की सरगर्मियां बढ़ी है तो फिर बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। वार्ड के सभासद अरुणेंद्र सिंह ने कहा कि कई बार विकास का प्रस्ताव दिया गया। जबकि चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि मोहल्ले के जल निकासी सहित अन्य कार्यों के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें