धनघटा। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से एक सप्ताह में ही सड़क हादसों में पांच लोग जान गंवा चुके हैं। अधिकतर हादसों में ओवरस्पीड और हेलमेट नहीं लगाने के मामले पाए गए थे।
14 नवंबर को धनघटा थाना क्षेत्र के निहैला गांव निवासी प्रदुम 34 वर्ष और श्रवण 24 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर शनिचरा बाजार से घर लौट रहे थे। जब वह अपने गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार के साथ पिकअप ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे प्रदुम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और श्रवण 7 दिन बाद 21 नवंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
16 नवंबर को मठिया का निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी 40 वर्षीय संगीता के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। परसा गांव के समीप पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरीं संगीता की घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। 18 नवंबर को सिकरीगंज गोरखपुर थाना क्षेत्र के रौहारी गांव के विनोद (23) और दीपक (20) दोनों भाई धनघटा बंतवार बरात में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे।
बसवारी गांव के समीप सामने से आई बोलेरो ने वाइक को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर दोनों भाइयों की मौत हो गई।