फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास पर सर्विस लेन तक पर अतिक्रमण, झेल रहे लोग

विज्ञापन
बरदहिया के समीप हाइवे के सर्विस लेन पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
-अक्सर हो रहा जाम, परेशानी झेल रहे लोग
विज्ञापन


-सड़क पर वाहन खड़ा होने बढ़ गई है दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। शहर का मेंहदावल बाईपास और सर्विस लेन अतिक्रमण की जद में है। सड़क तक दुकानें लग रही है तो लोग वाहन सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। इससे सड़क सिकुड़ कर आधी रह गई है, जिसके कारण यहां आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। पालिका प्रशासन की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण जस का तस है।



कबीर प्रतिमा के आस-पास अतिक्रमण

बरदहिया के पास अंडरपास बना है। इसके पास ही कबीर की प्रतिमा स्थापित है। लोगों ने इसके आस-पास अतिक्रमण कर रखा है। बरदहिया में साप्ताहिक बाजार के दिन तो सड़क तक दुकानें लग जाती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्र के निवासी संजय कुमार, दुर्गेश आदि ने कहा कि अतिक्रमण हटाया जाना आवश्यक है। ताकि लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्विस लेन पर खड़े होते हैं वाहन



मेंहदावल बाईपास से होकर इंडस्ट्रीयल एरिया तक सर्विस लेन पर जगह-जगह वाहन खड़े किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बरदहिया बाजार के दिन होती है। एक तरफ सर्विस लेने पर लोग वाहन खड़ा कर सामान लोड करते हैं। इस दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे इस एरिया में निवास करने वाले खासी परेशानी झेलते हैं।



शहर के अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। लोगों को चेतावनी दी गई है। अभियान के दौरान अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा।



जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें