फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी में गन्ना जूस व शीतल पेय पदार्थों का लोग कर रहे सेवन

विज्ञापन
धूप में भी आजीविका चलाने की मजबूरी। संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी व धूप में तरल पेय पदार्थ व गन्ने के रस की मांग काफी बढ़ गई है। सेमरियावां क्षेत्र के विभिन्न चौराहों, बाजारों में लगे ठेलों पर गन्ने के रस का सेवन कर लोग गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। इधर चिकित्सकों के मुताबिक बर्फ युक्त गन्ना रस सेहत पर भारी पड़ सकता है। गन्ने के रस में बर्फ न डलवाएं। साथ ही गन्ने के रस का सेवन करने से पूर्व साफ-सफाई आदि की जांच कर लें। सेमरियावां ब्लाॅक के सेमरियावां, बाघनगर, उसराशहीद, सेहुड़ा, करही, दानोकुइयां, चिउटना, सालेहपुर, दुधारा, नव्वागांव, उंचहराकला आदि चौराहों, बाजारों में तरल पेय पदार्थों की मांग काफी बढ़ गई है। दुकान पर खड़े होते ही लोग लस्सी, मठ्ठा, दही, सत्तू का ऑर्डर कर रहे हैं।
विज्ञापन

घर से निकले लोग देसी खानपान को खूब पसंद कर रहे हैं। बाजारों में गन्ने का रस लोगों को खूब भा रहा है। बर्फ व काला नमक युक्त गन्ने के रस का सेवन कर लोग गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के जावेद अहमद, इक़्तेदार अहमद, मोहम्मद अहमद, राम कुमार, विकास कुमार आदि ने बताया कि अप्रैल में मई जैसी तेज धूप व लू चलने लगी है। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्रा ने कहा कि इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है। बर्फ युक्त शीतल पेय का उपयोग कम से कम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें