फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन जीपीएफ व ग्रेच्युटी की पत्रावली शिक्षा निदेशक को भेजा जाए: संजय

Tue, 06 Feb 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मौलाना आजाद इंटर काॅलेज खलीलाबाद में हुई। मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे चार प्रधानाचार्यों, छह शिक्षकों व चार परिचारकों के पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी व सामुहिक जीवन बीमा के भुगतान की पत्रावली उप शिक्षा निदेशक को भेजी जाए। जिससे समय से उनके देयकों का भुगतान हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 31 मार्च को हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, प्रवक्ता राम कुंवर, आदर्श इंटर काॅलेज सीहटीकर के प्रधानाचार्य ध्रुव चंद्र पाठक, नागेश्वर सिंह इंटर काॅलेज कैथवलिया के प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह, बाबा बासुदेव दास इंटर काॅलेज अलीनगर के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद, दुधारा सहायक अध्यापक मुनीर आलम, रमवापुर सरकारी के एस एन राय, उमरिया के राधेश्याम यादव, सिकरी के चंद्रशेखर चौधरी, प्रवक्ता लीला बरनवाल व परिचारक सुमित्रा, राम नयन, दयाराम व परशुराम यादव सेवानिवृत हो रहे हैं।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य आशा यादव भी सेवानिवृत्त हो रही हैं। शिक्षकों के चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, स्थानांतरण के प्रकरणों का निस्तारण समय से करें। शिक्षकों के बकाया एरियर व बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका के बकाया पारिश्रमिक का भुगतान मार्च के पहले कर दिया जाए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश राम व संचालन जिलामंत्री गिरिजानंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नसीम खान, गोपालजी सिंह, मोहिबल्लाह खान, पुनीत त्रिपाठी, विजय कुमार यादव, मोहम्मद परवेज, विंध्याचल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें