फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विषय के आंकिक प्रश्नों पर भी दें ध्यान

Tue, 06 Feb 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी अपनी तैयारी में जुटे है। इसके साथ ही शिक्षकों ने बेहतर अंक लाने के लिए उन्हें प्रेरित करना शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि तैयारी के दौरान आंकिक प्रश्नों पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा के विज्ञान शिक्षक जगेंद्र कुमार का कहना है कि विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र थोड़ा बड़ा आता है। छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र हल करने में कुछ कठिनाइयां होती है, क्योंकि फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी तीनों ही विज्ञान में समाहित है। ऐसे में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र की तैयारी शांत मन से करनी चाहिए। तैयारी के समय छात्र-छात्राएं आंकिक प्रश्नों पर भी ध्यान दें। इससे नंबर बेहतर आते है। परीक्षा के दौरान उन प्रश्नों को पहले हल करें, जो उनको काफी अच्छी तरीके से आते है। ऐसा न हो कि वह किसी एक खंड काे हल करने में लगे रहे। इससे उनका समय बेवजह खराब होगा। उन्होंने कहा कि नोट्स बनाकर उसकी तैयारी करे। सुबह और शाम के समय एकाग्र मन से उसकी पढ़ाई करें। परीक्षा के दौरान सिर्फ दुहराने का कार्य रहे। ऐसे में अपनी तैयारी तेज कर दें।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए टिप्स
- परीक्षा की तैयारी करते समय हड़बड़ी न दिखाएं।
- पहले पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझ लें।
- पहले पढ़े हुए पाठ का अभ्यास करें।
- अभ्यास के दौरान ही संक्षिप्त नोट बनाते जाएं।
- इसमें केवल वहीं चीज लिखें जो महत्वपूर्ण हो।
- नोट्स बनाते समय महत्वपूर्ण चीजों को अलग-अलग रंग से हाईलाइट कर सकते है।
- परीक्षा वाले दिन तक हर रोज नोट्स को पढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें