फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक की जीप लेकर भागने के मामले में लगाया अर्थदंड

Sat, 30 Aug 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप छल करके पूर्व विधायक की जीप लेकर फरार होने के मामले में अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि व 1500 रुपये के अर्थदंड तथा न्यायालय उठने तक की सजा से दंडित किया। पुलिस के गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद 30 अगस्त को न्यायालय सीजे (जेडी)/जेएम की कोर्ट ने दंडादेश पारित किया। जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 1991 को द्वारिका प्रसाद पूर्व विधायक निवासी धमइचा थाना कोतवाली खलीलाबाद ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी थी। आरोप था कि मुस्तफा निवासी धौरहरा थाना कोतवाली खलीलाबाद व अन्य ने उनकी जीप को छल करके लेकर फरार हो गए, जिसके आधार पर केस पंजीकृत कर विवेचना एसआई गोरखनाथ यादव ने पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें