मेंहदावल। मेंहदावल से खलीलाबाद जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले चौराहों पर अतिक्रमण का बोलबाला है। बढ़ते अतिक्रमण के कारण चौराहों पर सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
मेंहदावल से खलीलाबाद जिला मुख्यालय जाने वाला मार्ग वर्तमान समय में जबरदस्त अतिक्रमण की चपेट में है। लेडुवा महुवा, बखिरा बाजार, नौरो, बघौली चौराहे पर तेजी से अतिक्रमण बढ़ रहा है। सड़क की पटरी तक दुकानें लगने और ऑटो खड़ा होने से जाम की समस्या बढ़ जा रही है। सोमवार को बघौली चौराहे पर जाम की समस्या से चालक परेशान रहे।
क्षेत्रीय निवासी दीनदयाल गुप्ता, दिलीप सिंह, सुशील कुमार, गोरख निषाद, अभिमन्यु आदि लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को प्रमुख मार्ग के चौराहों पर बढ़ रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए कठोर कदम उठाना चाहिए।