फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक साल पहले बनी सीसी सड़क की उखड़ने लगीं गिट्टियां

Sun, 06 Jul 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोरयाघाट गांव में बनी सीसी सड़क की उखडी गिट्टियां
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरयाघाट में करीब एक साल पहले मनरेगा योजना से बनी सीसी सड़क खस्ताहाल हो गई है। जिसके चलते मानक विहीन कार्य होने की पुष्टि हो रही है। उखड़ी गिट्टियां सड़क पर चारों तरफ बिखरी हुई है। ग्रामीण के साथ राहगीर आक्रोशित दिख रहे हैं। शिकायत के बाद कोई जिम्मेदार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने की जहमत नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

बेलहरा-सांखी तटबंध से गोरयाघाट गांव में जाने वाली पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्राम पंचायत स्तर से सीसी सड़क बनाई गई। तो ग्रामीणों को इस बात की खुशी हुई कि गांव से बाहर आने जाने की दिक्कत खत्म हो जाएगी। राहगीर मुकेश, सुरेमन, सेराज, राहुल, गीता देवी, हकीमुल्लाह ने बताया कि अक्सर इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। कुछ महीने तक सीसी सड़क ठीक। लेकिन धीरे धीरे सीसी सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी। गिट्टी बिखर कर जगह-जगह इकट्ठा हो गई है। दो पहिया वाहन फिसलने से गिरने की संभावना बढ़ गई है। इसकी मरम्मत होना जरूरी है। जिससे दो पहिया वाहनों और पैदल लोगों को राहत मिल जाती।
संबंध में प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार ने कहा कि समस्या का निस्तारण जल्दी कर दिया जाएगा। उक्त सड़क लगभग छह लाख रुपये की लागत की बनी है। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी शासन स्तर से मैटीरियल भुगतान नहीं हो सका। जिसकी वजह से समस्या बनी हुई है। आगे सड़क पर कोई कार्य नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें