फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महंगाई के खिलाफ पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 Jun 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मगहर। पीस पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विद्युत समस्या, बढ़ती हुई महंगाई को लेकर बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह ने कहा कि आज जनता महंगाई से त्रस्त है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने गरीब किसान मजदूर, मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर भारी असर पड़ा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिला सचिव फिरोज अहमद ने कहा कि पेट्रोल, डीजल पर लगाए गए करों एवं अन्य शुल्क की समीक्षा कर राहत पहुंचाई जाए।
प्रदर्शन में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंचराम चौहान, शकुंतला निषाद, गुड़िया प्रजापति, यासिर निजाम, अफरोज बादल, हाजी फिरोज अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें