फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व सद्भावना के साथ मनाएं बकरीद : सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहदावल। बकरीद को लेकर बुधवार को थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति व सद्भावना के साथ बकरीद मनाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरीश भदौरिया ने कहा कि यह धरती सूफी संतकबीर की धरती कही जाती है। जिन्होंने पूरे विश्व को भाईचारे, प्रेम, सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया। ऐसे सूफी संतकबीर की धरती पर हर पर्व प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। प्रशासन यहां के लोगों से यही अपेक्षा करता है कि प्रेम सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार को संपन्न कराने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद का त्योहार करीब है। इसके बाद श्रावण मास शुरू हो रहा है। प्रेम और सौहार्द के साथ सभी त्योहारों को संपन्न कराना नागरिकों और प्रशासन दोनों का कर्तव्य है। अफवाह से सावधान रहें। असामाजिक तत्व यदि शांति भंग करने का प्रयास करें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन आपके सहयोग के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सभासद वाहिद अली अंसारी, नसीर अहमद, मोहिद्दीन उर्फ लड्डू बदरे आलम, पदार्थ साहू, विजय कुमार, अशोक कुमार, मनजीत मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें