लोहरौली। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत दुधारा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इमसें क्षेत्र के डीजे संचालक, संभ्रांत नागरिक, धार्मिक गुरु, जनप्रतिनिधि व विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। एसओ दुधारा अरविंद शर्मा ने कहाकि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। बाजारों प्रमुख चौराहों और पूजा स्थलों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। सुगम यातायात के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
उन्होंने कहाकि लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि किसी को असुविधा न हो। डीजे संचालक गाइड लाइन का ध्यान रखेंगे। संवाद