संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें टीकाकरण की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही यू-विन पोर्टल पर इंट्री दर्ज करने के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान बताया गया कि सत्र पर आने वाली लाभार्थी को टीकाकरण के साथ ही अन्य सुविधाएं दी जाए और उन्हें जागरूक किया जाए।
सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नाैजिया ने कहा कि टीकाकरण सत्र को और बेहतर ढंग से संचालित किया जाए। बच्चों को टीका लगवाने के लिए आने वाली महिला को अन्य सुविधाओं से भी लाभान्वित किया जाए। वहीं जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरपी मौर्य ने कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने ब्लॉक में एएनएम और अन्य कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।
इस दौरान एसीएमओ डॉ. महेंद्र प्रसाद, डाॅ. वीके सोनी, संजीव कुमार सिंह, डॉ. वरुणेश दूबे, स्वेतांक सिंह, डॉ. राजेश चौधरी, डाॅ. हसमत अंसारी, डाॅ. मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।