फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सवा करोड़ से चमकेगा पौली शिव मंदिर, हुआ भूमि पूजन

Sat, 06 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली ​शिव मंदिर पर भूमि पूजन करते विधायक-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के पौली स्थित शिव मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से उसका सुंदरीकरण कार्य शुरू हुआ है। इसके लिए एक करोड़ 10 लाख रुपये जारी हुआ है। शनिवार को धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने विधि पूर्वक भूमि पूजन कराया।
विज्ञापन

भूमि पूजन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यूपीपीसीएल को पर्यटन विभाग की ओर से एक करोड़ 10 हजार की स्वीकृति दी गई है, जिससे मंदिर परिसर के सुंदरीकरण करवाने के साथ-साथ इस मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, पशुशाला, शौचालय, आवास, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं का लाभ देकर क्षेत्र के लोगों का विकास करने का काम कर रही है।
इस मौके पर बब्बन शर्मा, कमलेश उपाध्याय उर्फ टिल्लू बाबा, सुशील पांडेय, अरविंद सिंह, चंद्र प्रकाश तिवारी सहित पर्यटन व यूपीपीसीएल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें