फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य मेले में बुखार व जुकाम के पहुंचे मरीज

विज्ञापन
पौली में आयोजित आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देतीं चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, जुकाम, शुगर और बीपी के मरीज आए। स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों ने बताया कि लंबे समय से दवा करा रहे थे। जब से सरकारी अस्पताल पर दिखाकर दवा ले रहे हैं, तब से आराम मिल रहा है। राजाराम (40) नकही गांव से आए थे। वह बुखार और खासी से परेशान हैं। अलकमा (10) कुडवा बुखार से परेशान थीं। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 45 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर डॉ. निविदिता चौरसिया, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पाण्डेय, चंद्रकला मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें