फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी और उमस से त्वचा रोग की तकलीफ लेकर पहुंच रहे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज को परामर्श देते चि​कित्सक। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों घमौरी, दाद-खुजली, एलर्जी व फंगल इंफेक्शन के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि गर्मी और बारिश के इस मिश्रित मौसम में त्वचा संक्रमण तेजी से फैलता है। तेज धूप के बाद अचानक बारिश और फिर उमस बढ़ने से शरीर में पसीना अधिक निकलता है, जिससे त्वचा पर बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
डॉ. गौतम ने बताया कि अधिक समय तक पसीना शरीर पर बने रहने से घमौरियां और खुजली की समस्या बढ़ जाती है। वहीं बारिश के बाद गंदगी और नमी के कारण फंगल इंफेक्शन तेजी से फैलता है। कई मरीजों में त्वचा लाल पड़ना, जलन होना, छोटे-छोटे दाने निकलना और खुजली जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि तेज धूप में निकलने से बचें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। शरीर को साफ और सूखा रखें तथा दिन में कई बार पानी से चेहरा और शरीर धोते रहें। अधिक पानी पीने और ताजे फल खाने की भी सलाह दी, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी क्रीम या दवा इस्तेमाल न करें। त्वचा पर संक्रमण या एलर्जी की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें, ताकि बीमारी गंभीर रूप न ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें