फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंटवारे के विवाद में पटीदारों पर मारपीट और धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव में हिस्सा बंटवारे को लेकर पटीदारों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित ने पटीदारों पर दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदरपुर निवासी विश्वनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह सितंबर की सुबह करीब 10 बजे हिस्सा बंटवारे को लेकर पटीदारों से विवाद हुआ था। आरोप है कि लक्ष्मण, गिरजा शंकर और राकेश उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर वह थाने पहुंच गया और पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार, इसके बाद पुलिस के पहुंचने पर लक्ष्मण और राकेश ने उसका हाथ पकड़ लिया और सरिया से मारपीट की। विश्वनाथ ने बताया कि उसके हाथ में पहले से चोट लगी थी। मारपीट के बाद उसके हाथ में काफी दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें