संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के छंगुलिया बगुलिया गांव में पुराने विवाद की रंजिश में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित रामनरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मार्च की रात लगभग 8:30 बजे उनके पटीदार राजकुमार, श्रवन, अमन और राजकुमार की पत्नी मनकौरा वाली पुराने विवाद की रंजिश में उनके दरवाजे पर आकर गालियां देने लगे। मना करने पर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर तमाम लोग आए और बीच-बचाव कराया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।