फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो साल से फरार आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा किया

Thu, 04 May 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। गोवध निवारण अधिनियम के तहत दो वर्ष पहले दर्ज मामले का आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है। उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की प्रकिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने फरार आरोपी के घर 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि आजमगढ़ के खामौली गांव निवासी आलमगीर समेत तीन लोगों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में वर्ष 2021 में मामला दर्ज हुआ था। अन्य आरोपी तो पकड़ लिए गए थे, लेकिन आलमगीर अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया और न ही न्यायालय में हाजिर हुआ।
न्यायालय के आदेश पर 82 सीआरपीसी की नोटिस एसआई राम अनुज यादव ने उसके घर चस्पा करा दिया है। एसओ ने बताया कि आरोपी अगर कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो उसके घर की कुर्की की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें