लाखों खर्च कर खलीलाबाद तहसील गेट के पास बना है स्टैंड
मेंहदावल बाइपास के ईद-गिर्द खड़ा करते हैं वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में सवारी भरने वाले वाहनों के लिए खलीलाबाद तहसील गेट के पास वाहन स्टैंड बनाया गया। इस पर लाखों रुपये खर्च भी हुए। बावजूद इसके वाहन चालक यहां वाहन खड़ा करने के बजाए मेंहदावल बाइपास के ईद-गिर्द खड़ा कर सवारियां भरते हैं। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है और आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
खलीलाबाद शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए प्रशासन ने मेंहदावल-बखिरा मार्ग पर तहसील गेट के पास वाहन स्टैंड बनवाया है। लेकिन वाहन चालक मनमाने ढंग से मेंहदावल बाईपास से सवारियां भरते हैं। जिसके कारण आए दिन मेंहदावल बाइपास पर जाम लग रहा है। यहीं नहीं कलक्ट्रेट व तहसील आने वाले लोग भी अपने वाहन जहां-तहां खड़ा कर दे रहे हैं, जिसके कारण आवागम प्रभावित हो रहा है।
शहर निवासी राघवेंद्र प्रताप, सूर्यदेव, सुनील कुमार आदि ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि स्टैंड में वाहन खड़ा कराने के लिए कदम उठाए, ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। शहर में कई और ऐसी जगह है जहां वाहन मनमाने ढंग से खड़ा कर दिया जाता है।
कोट
नए स्टैंड पर वाहन खड़े हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा।
जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद