55 करोड़ का अनुमानित बजट पारित
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। बुधवार को जिला समिति की बैठक में सांसद और विधायक के बीच हुए मारपीट का असर शुक्रवार को पालिका बोर्ड की बैठक में देखने को मिला। पालिका बोर्ड की बैठक करीब तीन बजे शुरू हुई तो पूरा पालिका परिसर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। बोर्ड की इस बैठक में वर्ष 2019-20 के लिए 55 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मत से पास किया गया। हालांकि गृहकर बढ़ाने और जलकर के बकाए पर ब्याज लगाने के प्रस्ताव को सदस्यों ने नामंजूर कर दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आय-व्यय पर चर्चा हुई। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों के विकास के लिए वर्ष 2019-20 का 55 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मत से पास कर दिया। इस दौरान गृहकर पर 20 प्रतिशत शुल्क बढ़ाए जाने का प्रस्ताव आया। इस पर सदस्यों ने आपत्ति की। इसके बाद इस प्रस्ताव को पास नहीं किया जा सका। जलकर मूल्य के बकाया पर ब्याज लगानेे का प्रस्ताव रखा गया, इस पर भी सदस्यों ने आपत्ति उठा दी। इससे यह प्रस्ताव भी गिर गया। पालिका बोर्ड की बैठक के मद्देनजर परिसर में भारी संख्या पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। सीओ सिटी रमेश कुमार के नेतृत्व में दो सेक्सन पीएसी, कई एसआई, एलआईयू के साथ ही महिला पुलिस की तैनाती रही। सीओ सिटी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसबल की तैनाती की गई थी। बैठक में ईओ बीना सिंह, विनोद जायसवाल, ऋषि यादव, सुनील प्रजापति, अरुणेंद्र सिंह, शैलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजेश वर्मा, वीरेंद्र यादव, डब्बू, गोरख यादव, राधेश्याम, उमेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।