फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परवेज सर्वसम्मति से असहायिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने

Mon, 12 Jan 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय असहायिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक एकता सम्मेलन हुआ। सर्वसम्मति से परवेज अख्तर को जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगठन के संस्थापक डॉ. गोस्वामी गौरव भारती ने कहा कि प्रदेश के सभी असहायिक शिक्षकों की सेवा और सुरक्षा सरकार को सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक स्वयं को कमजोर मानकर बैठेंगे, तो भविष्य में उनके साथ और अन्याय होगा। ऐसे समय में परवेज अख्तर जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो शिक्षकों को एक मंच पर संगठित कर सके।
डॉ. भारती ने संगठन की प्रमुख मांगों को रखा। उन्होंने पांच वर्ष या उससे अधिक समय से शिक्षण कार्य कर रहे असहायिक शिक्षकों को प्रशिक्षित शिक्षक का दर्जा देने की मांग की। सभी असहायिक शिक्षकों को न्यूनतम 5,000 रुपये मासिक शिक्षा सेवा भत्ता दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें