फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के लिए नहीं मिले प्रतिभागी

Thu, 27 Apr 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खेल निदेशालय लखनऊ के जरिए प्रदेशीय सब जूनियर वाॅलीबाॅल बालिका प्रतियोगिता तीन से छह मई तक आजमगढ़ में और बालक वर्ग की प्रतियोगिता 11 से 14 मई के बीच आगरा में होनी है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होना था, पर शाम पांच बजे तक कोई भी खिलाड़ी चयन में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेशीय सब जूनियर बालिका वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता तीन से चार मई को आजमगढ़ में आयोजित है। बालक वर्ग की प्रतियोगिता 11 से 14 मई तक आगरा में सुनिश्चित है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बालिका और बालक वर्ग का ट्रायल बृहस्पतिवार को होना था। इसके लिए खिलाड़ियों को 11 बजे से बुलाया गया था। शाम पांच बजे तक कोई भी खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हुआ है। इसलिए अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले से किसी भी खिलाड़ी के प्रतिभाग करने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें