मेंहदावल। शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र सांथा के पीएम श्री विद्यालय अठलोहियां में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का आयोजन के तहत एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्रों और शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ ली।
प्रभारी प्रधानाध्यापक और प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अमरेश बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। सभी छात्रों ने अपने परिवार के साथ साथ स्थल, गांव और कार्यस्थल स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। उन्होंने गंदगी न करने का वादा किया। साथ ही दूसरों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया। छात्रों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की प्रतिज्ञा की। विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान को अपने घर और विद्यालय से शुरू करने का फैसला किया। सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करने की शपथ ली।
स्वच्छता विषय पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता में परमानंद कक्षा आठ प्रथम, जिज्ञासा कक्षा छह द्वितीय व शिवानंद कक्षा सात तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन बच्चों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर अनीता, सरिता, चंद्रावती, इंद्रावती समेत शिक्षक अमरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, दयानंद, विपिन कुमार, राजीव यादव, विजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।