संदीप की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के तामेश्वरनाथ चौकी क्षेत्र स्थित नैनीडीहा गांव निवासी संदीप कुमार यादव (64) पुत्र रामआशीष की मौत की सूचना के बाद घर पर कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने के बाद गांव व नाते रिश्तेदार घर पर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाने में जुट गए। नैनीडीहा गांव निवासी रामआशीष अपनी पत्नी के साथ प्रयागराज माघमेला में गए हुए थे। इधर उनका बेटा संदीप किसी काम से शुक्रवार की रात गोरखपुर के हरपुर बुदहट जा रहा था। रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और संदीप की मौत की सूचना घर पर आई। सूचना के बाद घर पर चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी घटना की जानकारी के बाद संदीप के घर पर जुट गए। वहीं बेटे के मौत की सूचना के बाद पिता रामअशीष भी प्रयागराज से घर के लिए निकल लिए।