फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलती देख खेत में पहुंचीं तहसीलदार

विज्ञापन
ग्राम पंचायत अमरडोभा में पराली जलाने की जानकारी पर खेत में पहुंचीतहसीलदार। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
आग बुझवाने के बाद, भविष्य में पराली जलाने पर कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन

किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान भी बताए
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। खेत में पराली जलती देख तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका चौधरी रविवार को खेत में पहुंच गईं और उसे बुझवाया। उन्होंने किसानों इसके नुकसान बताए और भविष्य में पराली न जलाने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसीलदार बेलहर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरडोभा में एक विवादित भूमि की पैमाइश करवाने पहुंची थी। इसी बीच अचानक गांव के पूरब आग की लपटें दिखीं। स्थानीय लोगों से जानकारी लेेने के बाद वे खुद वाहन से उतरकर खेत में पहुंच गईं। यह देखकर वहां मौजूद किसान भाग गए। कुछ ही दूरी पर कुछ चरवाहे भैंस चरा रहे थे उन लोगों से आग को बुझवायी। इसके बाद पराली जलाने वाले किसानों को बुलवाया और फटकारते हुए चेतावनी भी दिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बताया कि पराली जलाने से न केवल वायु प्रदूषण होता है बल्कि अच्छी पैदावार वाली ऊपरी परत की मिट्टी पर भी असर पड़ता है। जिससे आपके खेतों की पैदावार भी घट सकती है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा इस बार चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है, लेकिन अब उन लोगों पर कार्रवाई के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। वहां मौजूद ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल को लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिया। इस दौरान अखिलेश चौधरी, रामदेव, सुरेश कुमार, विकास, राजाराम प्रसाद, रामदेव, पीतांबर, रिंकू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें